थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को लगातार गश्त करने के निर्देश, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। इसी क्रम में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने थाना मोदीनगर और थाना भोजपुर क्षेत्र के अंतर्गत संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की सतर्कता, क्षेत्र में निगरानी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ग्रामीण ने संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस बल को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें तथा संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों पर विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी हैं। इसके लिए पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और अपने क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की आवश्यकता हैं।
संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई देने पर उसे गंभीरता से लिया जाए। ऐसी किसी भी सूचना के प्राप्त होते ही संबंधित पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी और नियमित गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में मदद मिलती है। इसलिए थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों की परिस्थितियों के अनुसार निगरानी बनाए रखें और सुरक्षा संबंधी किसी भी सूचना पर बिना देरी किए कार्रवाई करें।
कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता
मोदीनगर और भोजपुर थाना क्षेत्रों में किए गए इस भ्रमण का उद्देश्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेना तथा पुलिस बल को सतर्क एवं सक्रिय बनाए रखना रहा। डीसीपी ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस की ओर से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India