गाज़ियाबाद की यातायात व्यवस्था का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने किया निरीक्षण

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार की रात को गाज़ियाबाद शहर की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएच-9, छिजारसी कट, सेक्टर-62 कट और हापुड़ चुंगी चौराहे सहित शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों का भ्रमण किया।

वहीं, निरीक्षण के दौरान प्रियदर्शी ने शहर में अत्यधिक ट्रैफिक दबाव वाले स्थानों की पहचान की और वहां यातायात को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनका उद्देश्य था कि गाज़ियाबाद की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु और जनसुविधाजनक बनाया जाए।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें