||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार जनसुनवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार के कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्तियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान डीसीपी ग्रामीण ने शिकायतकर्ताओं से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसीपी ग्रामीण ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसके तथ्यों की जांच की जाए और शिकायतकर्ता को नियमानुसार प्रभावी समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो तथा संबंधित अधिकारी शिकायतों की प्रगति पर स्वयं नजर रखें। पुलिस अधिकारियों को आमजन के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने पर भी विशेष जोर दिया गया। जनसुनवाई के दौरान पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस उपायुक्त ग्रामीण के समक्ष रखीं। डीसीपी ग्रामीण ने सभी शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के नियमानुसार समाधान का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका समाधान कराने की व्यवस्था को लगातार प्रभावी बनाया जा रहा हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India