||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में तिगरी गोल चक्कर के पास स्थित शनि मंदिर का ताला तोड़कर पीतल की मूर्तियों और पूजा का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया करीब 2.5 लाख रुपये कीमत का सामान शत-प्रतिशत बरामद करने का दावा किया हैं। पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर 2026 की सुबह मंदिर के पुजारी/वादी सूरज शुक्ला ने थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर का ताला तोड़कर पीतल की मूर्तियां और अन्य पूजा सामग्री चोरी कर ली हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 305डी/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।
CCTV फुटेज और मैनुअल इनपुट से आरोपी तक पहुंची पुलिस
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल इनपुट जुटाए। पुलिस का कहना हैं कि इन प्रयासों के आधार पर घटना का छह घंटे के भीतर खुलासा कर दिया गया। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश पुत्र बबलू, निवासी गांव काशी, थाना परतापुर, मेरठ, हाल निवासी सेक्टर-123 राधाकुंज कॉलोनी, नोएडा, थाना सेक्टर-112, गौतमबुद्धनगर, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई हैं।
मंदिर से चोरी हुआ पूरा सामान बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी की गई निम्न सामग्री बरामद हुई— जिसमें, लड्डू गोपाल जी की एक बड़ी पीतल की मूर्ति, राधा रानी की एक बड़ी पीतल की मूर्ति, लड्डू गोपाल जी की दो छोटी मूर्तियां, एक बड़ी पीतल की गदा, तांबे की दो चरण पादुका, पीतल के तीन लोटे, पीतल के पांच दीपक और पूजा करने वाली एक घंटी सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ हैं। वहीं, बरामद सामान की कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई गई हैं। लिहाजा, बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई हैं।
पूछताछ में आरोपी ने कबूली चोरी
एसीपी वेवसिटी प्रिया श्रीपाल के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-123 राधाकुंज कॉलोनी, नोएडा में रहता हैं। 2 सितंबर की सुबह अंधेरे के समय वह चोरी करने की फिराक में घूम रहा था। इसी दौरान उसने तिगरी गोल चक्कर के पास स्थित शनि मंदिर का ताला तोड़कर वहां रखी पीतल की मूर्तियां और अन्य सामान चोरी कर लिया। आरोपी के मुताबिक, वह सामान बेचने के लिए जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
आरोपी के खिलाफ पहले से चार मुकदमे
पुलिस जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कुल चार अभियोग दर्ज पाए गए हैं। इनमें क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने का वर्तमान मामला, थाना सेक्टर-113 नोएडा में चोरी और NDPS Act से संबंधित दो मामले तथा थाना सेक्टर-49 नोएडा में POCSO Act से संबंधित एक मामला शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं। घटना के त्वरित खुलासे और चोरी गया पूरा सामान बरामद होने को क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की अहम कार्रवाई माना जा रहा हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India







