डीसीपी नगर/ट्रांस हिंडन ने राजकीय हेलीकॉप्टर से किया कांवड़ मार्गों का हवाई निरीक्षण, शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन द्वारा राजकीय हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्गों का हवाई निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा शिवभक्त कांवड़ियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया।

हवाई निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर चल रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पाइपलाइन मार्ग, गंगनहर पटरी मार्ग, मुरादनगर गंगनहर घाट, राजचौपला एवं आसपास के क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। आसमान से बरसते फूलों के बीच शिवभक्त कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बना। इस दौरान यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह एवं आनंद का वातावरण दिखाई दिया। पुलिस उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें