एसीपी कविनगर ने मेरठ रोड स्थित कांवड़ शिविरों का किया निरीक्षण, कांवड़ियों से जाना हालचाल

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा कांवड़ मार्गों एवं शिविरों की लगातार निगरानी की जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को सिद्धार्थ गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर द्वारा मेरठ रोड कांवड़ मार्ग पर स्थित विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शिविरों में मौजूद कांवड़ियों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसीपी कविनगर द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही एसीपी कविनगर द्वारा पुलिस बल एवं डीवीएफ टीम के सहयोग से एएलटी चौराहा, मेरठ रोड पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों एवं आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित कराया गया।

पुलिस बल एवं डीवीएफ टीम द्वारा मार्ग पर सतर्कता के साथ ड्यूटी करते हुए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखा गया, जिससे कांवड़ियों की यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बनी रहे।

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार क्षेत्र में भ्रमण एवं निगरानी की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें