![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद जे. रविंदर गौड़ ने गंगनहर से पाइपलाइन रोड होते हुए टीलामोड़, गंगनहर से जॉनी बॉर्डर तथा मेरठ रोड से कादराबाद बॉर्डर तक के कांवड़ यात्रा मार्ग का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर ली जाएं और यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि पूरे यात्रा मार्ग पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखी जाए तथा यातायात का संचालन इस प्रकार किया जाए कि श्रद्धालुओं और आमजन दोनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्क निगरानी रखने, पर्याप्त बैरिकेडिंग एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
![]()
इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण समर्पण, सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराएं। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद ने विश्वास दिलाया हैं कि कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम, सहज एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुनिश्चित की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








