ऑपरेशन प्रहार: नंदग्राम पुलिस व एएनटीएफ मेरठ की बड़ी कार्रवाई, 119 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना नंदग्राम पुलिस एवं एएनटीएफ मेरठ टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 119 किलोग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त टाटा हैरियर और मारुति बलेनो कार बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, शनिवार को थाना नंदग्राम क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चमन कॉलोनी स्थित चौधरी पार्किंग के पास एक खाली प्लॉट से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना नंदग्राम में धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दोनों बिहार के रहने वाले हैं। वे ओडिशा और बिहार से भारी मात्रा में गांजा सस्ते दामों पर लाकर उसे छोटे-छोटे पैकेटों में भरकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस अवैध कारोबार से वे भारी मुनाफा कमाते थे।

गिरफ्तार आरोपी

वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनीश कुमार (23 वर्ष) पुत्र राजू नंदन सिंह, निवासी ग्राम टेम्पल सिसीरता, थाना नोखा, जनपद रोहतास (बिहार) और गुड्डू कुमार उर्फ अंकित कुमार (23 वर्ष) पुत्र ब्रिज बिहारी यादव, निवासी ग्राम फिनिंगी, थाना बिहियाँ, जनपद भोजपुर (बिहार) के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क तथा इस तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही हैं। थाना नंदग्राम पुलिस एवं एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें