वेव सिटी एसीपी ने कांवड़ मित्रों, शिविर आयोजकों और डीजे ऑपरेटर्स के साथ की गोष्ठी, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर दिए अहम निर्देश

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार, 25 जुलाई 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल की अध्यक्षता में थाना वेव सिटी एवं थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के कांवड़ मित्रों, शिविर आयोजकों एवं डीजे ऑपरेटर्स के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान एसीपी प्रियाश्री पाल ने कांवड़ मित्रों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहायता करते समय स्थानीय पुलिस के साथ पूर्ण समन्वय बनाए रखें, जिससे किसी भी स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने शिविर आयोजकों को निर्देशित किया कि सभी कांवड़ शिविरों में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा तथा भीड़ नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से शिविरों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। बैठक में मौजूद डीजे ऑपरेटर्स को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि डीजे की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होगी।

मर्यादित एवं धार्मिक वातावरण के अनुरूप संगीत का ही प्रयोग किया जाए, निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन किया जाए तथा रात्रि के समय अत्यधिक तेज आवाज वाले संगीत का उपयोग न किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गोष्ठी के अंत में सभी संबंधित पक्षों को आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें