कांवड़ यात्रा-2026: नंदग्राम थाना परिसर में कांवड़ समिति व शिविर आयोजकों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहा विशेष फोकस

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना नंदग्राम परिसर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नंदग्राम ज़ियाउद्दीन अहमद एवं प्रभारी निरीक्षक नंदग्राम ने की। इसमें क्षेत्र की विभिन्न कांवड़ समितियों, कांवड़ शिविर आयोजकों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान एसीपी ज़ियाउद्दीन अहमद ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व हैं और इसे शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इसके लिए पुलिस और कांवड़ समिति के पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक हैं। उन्होंने सभी आयोजकों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा, पार्किंग व्यवस्था, शिविरों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने शिविर संचालकों से अपील की कि शिविरों में किसी भी प्रकार के डीजे, तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र अथवा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन न किया जाए जिससे अन्य श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों या यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो। साथ ही सभी आयोजकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप ही शिविर संचालन करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों, अफवाह फैलाने वालों तथा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले लोगों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक नंदग्राम ने उपस्थित कांवड़ समिति प्रतिनिधियों एवं शिविर आयोजकों से उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के सहयोग से इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाया जाएगा। बैठक के अंत में सभी कांवड़ समिति पदाधिकारियों एवं शिविर संचालकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा कांवड़ यात्रा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें