![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। जनपद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष 35 शिकायतों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा पुलिस, विकास, शिक्षा, विद्युत एवं नगर निगम से जुड़े प्रकरण भी सामने आए। विभागवार प्राप्त शिकायतें इस प्रकार रहीं: जिसमे, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग (BSA), सचिव/अन्य विभाग, विद्युत विभाग और नगर निगम शिकायत शामिल हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








