‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में गाज़ियाबाद ने रचा हरित इतिहास, रक्षा भूमि राइफल रेंज में 50 हजार पौधों का रोपण

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में आयोजित “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” के तहत रविवार को गाज़ियाबाद के विजयनगर स्थित रक्षा भूमि राइफल रेंज परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में 02 हरिशंकरी सहित 50 हजार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप रहे। उनके साथ विधायक सदर संजीव शर्मा, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़, डीएफओ ईशा तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को देवतुल्य माना गया हैं।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने कहा कि वृक्ष धरती के आभूषण और मानव जीवन के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने लोगों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “जब हम वृक्षों की रक्षा करेंगे, तभी वृक्ष हमारी रक्षा करेंगे।” साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की घोषणा भी की। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि जिस क्षेत्र में आज वृक्षारोपण किया गया हैं, वहां पहले अवैध अतिक्रमण, गंदगी और असामाजिक गतिविधियां होती थीं।

जिला प्रशासन और वन विभाग के प्रयासों से आज यह क्षेत्र हरित और स्वच्छ बन चुका है तथा यहां किया गया पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देगा। डीएफओ ईशा तिवारी ने बताया कि इस वर्ष जनपद को 10,22,300 पौधारोपण का लक्ष्य मिला हैं और निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधे लगाने का प्रयास किया जा रहा हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर दो हरिशंकरी (पीपल, बरगद और पाकड़/पिलखन) की स्थापना के साथ 50 हजार पौधे लगाए गए हैं। शेष पौधों का रोपण जनपद के 2100 चिन्हित स्थलों पर किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, अभिभावक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें