वादी संवाद दिवस: गाज़ियाबाद के सभी थानों में 222 वादियों से पुलिस ने किया सीधा संवाद

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में लागू वादी संवाद नीति के तहत बुधवार को सभी थानों में वादी संवाद दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विवेचनाधीन मुकदमों एवं गुमशुदगी के मामलों से जुड़े वादियों को थानों पर बुलाकर उनकी शिकायतों की प्रगति से अवगत कराया गया और उनके प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया गया। पुलिस के अनुसार, वादी संवाद दिवस का उद्देश्य वादियों और पुलिस के बीच पारदर्शिता, विश्वास एवं प्रभावी संवाद स्थापित करना हैं, ताकि न्याय प्रक्रिया को अधिक मजबूत बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विवेचकों ने प्रत्येक वादी को उनके मामले की वर्तमान स्थिति, विवेचना की प्रगति और आगे की कार्रवाई की जानकारी दी।

बुधवार को आयोजित वादी संवाद दिवस में कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के तीनों जोनों के कुल 222 वादी शामिल हुए। इनमें नगर जोन से 66, ट्रांस हिंडन जोन से 81 तथा ग्रामीण जोन से 75 वादी उपस्थित रहे। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में शुरू की गई यह जनसरोकार आधारित पहल वादियों को समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराने, न्याय प्रक्रिया के प्रति उनका विश्वास बढ़ाने और पुलिस-जनता के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस ने कहा हैं कि जनकेंद्रित पुलिसिंग के तहत भविष्य में भी ऐसे नवाचार लगातार जारी रहेंगे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें