जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित जनसुनवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को विभिन्न पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में आए शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाए।

इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात राजकरन नैय्यर ने भी जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों में पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा कार्रवाई की प्रगति से शिकायतकर्ताओं को भी अवगत कराया जाए।

वहीं, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने अपने कार्यालय में आए फरियादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच करते हुए गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने भी अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर ग्रामीण क्षेत्र से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों में संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की जाए तथा किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए।

पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद का कहना हैं कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों को उनकी शिकायतों के समाधान के लिए सरल, पारदर्शी और प्रभावी मंच उपलब्ध कराना हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनने से न केवल शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो रहा हैं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी लगातार मजबूत हो रहा हैं। कमिश्नरेट पुलिस ने अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके और पुलिस व्यवस्था के प्रति जनता का भरोसा कायम रहे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें