![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गाज़ियाबाद ने सोमवार को राजकीय पौधशाला, कविनगर एवं जिला औद्यानिक मिशन योजना के अंतर्गत स्थापित मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान पौधशाला में हरित वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए तैयार आम, अनार, अमरूद, कनेर, सहजन और बेलपत्र सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का अवलोकन किया गया।
![]()
इसके बाद सीडीओ ने मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण किया, जहां सीडलिंग चैम्बर में किसानों द्वारा तैयार कराए गए लाल शिमला मिर्च, पीली शिमला मिर्च, टमाटर, ब्रोकली एवं तुलसी के पौधे पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने हार्डनिंग चैम्बर का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही पौधशाला में कलमी पौधों, मौसमी पौधों एवं औषधीय पौधों के उत्पादन को बढ़ाने तथा परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
![]()
सीडीओ ने अधिकारियों से कहा कि पौधशाला एवं मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को किसानों के लिए अधिक उपयोगी एवं आधुनिक बनाया जाए, जिससे गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








