![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। तहसील लोनी क्षेत्र में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वृद्ध व्यक्ति की शिकायत पर उसकी पुत्री को उसके प्लॉट का कब्जा दिलाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त संदेश गया हैं। जानकारी के अनुसार, वृद्ध व्यक्ति माता प्रसाद ने उपजिलाधिकारी लोनी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री के डीएलएफ अंकुर विहार स्थित प्रेम विहार क्षेत्र के प्लॉट पर कुछ दबंग व्यक्तियों ने अवैध कब्जा कर लिया हैं। आरोप था कि कब्जाधारी उन्हें प्लॉट पर जाने से रोक रहे हैं और धमकियां भी दे रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय द्वारा तत्काल मामले की जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और प्लॉट को कब्जामुक्त कराकर शिकायतकर्ता को उसका कब्जा दिलाया।
![]()
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी लोनी दीपक सिंहनवाल ने कहा कि तहसील लोनी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सरकारी अथवा निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









