गाज़ियाबाद: यातायात प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 200 आरक्षियों से अपर पुलिस उपायुक्त ने किया संवाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। 47वीं बटालियन पीएसी गाज़ियाबाद में यातायात पुलिस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 200 आरक्षियों से मंगलवार को अपर पुलिस उपायुक्त यातायात वरूण कुमार सिंह ने संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली, नियमों और अनुशासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त ने आरक्षियों को बताया कि यातायात पुलिस की जिम्मेदारी केवल यातायात संचालन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, आमजन को जागरूक करना और कानून का प्रभावी पालन कराना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल हैं।

उन्होंने कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में यातायात व्यवस्था से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों, बढ़ते वाहन दबाव, जाम की समस्या तथा विशेष अवसरों पर यातायात प्रबंधन की रणनीतियों पर भी चर्चा की। साथ ही इन चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, संयम और जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने की सीख भी दी गई। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी आरक्षी यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें