अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गाजियाबाद पुलिस का सामूहिक योगाभ्यास, 600 से अधिक पुलिसकर्मियों ने लिया भाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 600 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध केशव कुमार चौधरी, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त यातायात त्रिगुण बिसेन, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त तथा पुलिस लाइन्स में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षित योगाचार्यों के मार्गदर्शन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान सभी ने स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया, जिससे अधिकाधिक लोग योग के महत्व से जुड़ सकें। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मअनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होता हैं। ऐसे में योग उन्हें मानसिक रूप से मजबूत, तनावमुक्त और कार्य के प्रति अधिक समर्पित बनने में सहायता करता हैं। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक क्षमता के साथ-साथ धैर्य, संयम और निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती हैं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने योग को पुलिस बल के लिए एक प्रभावी जीवनशैली बताते हुए कहा कि यह समाज की बेहतर सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें