वेवसिटी थाने में बीपीओ/बीएसआई के साथ समीक्षा गोष्ठी, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी प्रियाश्री पाल ने शनिवार को थाना वेवसिटी में नियुक्त बीपीओ (BPO) एवं बीएसआई (BSI) के साथ एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक का उद्देश्य पुलिस कार्यों की समीक्षा करना तथा अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा। गोष्ठी के दौरान यक्ष एप पर किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। एसीपी प्रियाश्री पाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को उनकी भूमिकाओं, दायित्वों और उनसे अपेक्षित कार्यों के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी दी तथा कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। बैठक में लंबित विवेचनाओं की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने सभी जांच अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके और पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बन सके। एसीपी ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ करें तथा विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें