![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। आगामी कार्यक्रमों एवं आयोजनों को देखते हुए कानून-व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस एवं दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण Inter-State Border Coordination Meeting आयोजित की गई। बैठक में ईस्टर्न रेंज दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint CP) आईपीएस अजीत कुमार सिंगला, पुलिस उपायुक्त (DCP East Delhi) आईपीएस राजीव कुमार, गाज़ियाबाद के पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल सहित दोनों राज्यों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
बैठक के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात संचालन को सुचारु रखने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया तथा दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि अंतरराज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएंगे तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। बैठक में आगामी आयोजनों के दौरान आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस समन्वय बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश और दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना तथा दोनों पुलिस बलों के बीच आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत करना रहा।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








