जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) केशव कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने प्रत्येक फरियादी की बात विस्तार से सुनी और मामलों की प्रकृति के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बताया जाता हैं कि श्री चौधरी गंभीर एवं जटिल मामलों की भी गहनता से समीक्षा करते हैं तथा तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हैं। कई ऐसे मामलों में, जिनमें पीड़ित लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे होते हैं, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त स्वयं मामले की बारीकियों को समझकर समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाते हैं। आरोप-प्रत्यारोप वाले मामलों में भी वह निष्पक्ष जांच को प्राथमिकता देते हुए पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का प्रयास करते हैं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी फरियादी बिना सुने वापस न लौटे और प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निस्तारण किया जाए। उनकी कार्यशैली और जनसुनवाई को दिए जाने वाले पर्याप्त समय की सराहना आमजन द्वारा भी की जाती हैं। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में जनसुनवाई की यह व्यवस्था आम नागरिकों को त्वरित राहत दिलाने और पुलिस-जन विश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। केशव कुमार चौधरी द्वारा लगातार शिकायतों के प्रभावी निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रयासों को पुलिस प्रशासन की जनहितकारी कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें