मुरादनगर की ऐतिहासिक सराय पर अवैध कब्जों का मामला, मुख्यमंत्री समेत कई अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। मुरादनगर स्थित शेरशाह सूरी कालीन ऐतिहासिक सराय पर कथित अवैध कब्जों को लेकर शासन-प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की गई हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव नगर विकास, निदेशक स्थानीय निकाय, मंडलायुक्त मेरठ मंडल, जिलाधिकारी गाज़ियाबाद सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजकर अवैध अतिक्रमण हटाने और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई हैं। शिकायत में कहा गया हैं कि मुरादनगर की ऐतिहासिक सराय, जिसका निर्माण शेरशाह सूरी के शासनकाल में हुआ था, पुरातत्व विभाग की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। आरोप हैं कि वर्तमान में सराय परिसर और उसके आसपास बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे कर लिए गए हैं। कई स्थानों पर पक्के मकानों का निर्माण कर लिया गया हैं तथा मोबाइल टावर भी स्थापित कर दिए गए हैं, जिससे ऐतिहासिक धरोहर का स्वरूप प्रभावित हो रहा हैं।

शिकायतकर्ता का कहना हैं कि नगर पालिका परिषद मुरादनगर द्वारा अवैध कब्जाधारकों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नोटिस के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई हैं कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, सराय परिसर से सभी अवैध कब्जे तत्काल हटाए जाएं, स्थापित मोबाइल टावरों और निर्माण कार्यों की वैधता की जांच की जाए तथा कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण सरकार और प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हैं। समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो यह ऐतिहासिक विरासत गंभीर खतरे में पड़ सकती हैं। जनहित और धरोहर संरक्षण को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें