एडीसीपी ट्रैफिक ने किया प्रमुख चौराहों का निरीक्षण, यातायात व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) वरुण कुमार सिंह ने शनिवार को शहर के विभिन्न तिराहों एवं चौराहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद यातायात अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यातायात संचालन को बेहतर बनाने पर जोर दिया। भ्रमण के दौरान एडीसीपी ट्रैफिक ने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रमुख मार्गों एवं व्यस्त चौराहों पर यातायात का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सड़क सुरक्षा के मानकों का पूर्ण पालन कराया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने यातायात निदेशालय द्वारा संचालित विभिन्न प्रवर्तन अभियानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी विशेष बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान सीआईएसएफ कट का भी अवलोकन किया गया, जो वर्तमान में बंद है।

इस संबंध में एडीसीपी ट्रैफिक ने दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों के साथ वार्ता कर 14 जून 2026 से दो लेन संचालन शुरू कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार इससे क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यातायात पुलिस का कहना हैं कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए लगातार निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही हैं, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें