वेवसिटी क्षेत्र में बिना अनुमति काटी जा रही अवैध कॉलोनी, कार्रवाई की उठी मांग

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। जनपद गाज़ियाबाद के थाना वेवसिटी क्षेत्र अंतर्गत चौकी दूधिया पीपल के पास देवी मंदिर रोड पर बिना जीडीए की अनुमति के अवैध रूप से कॉलोनी काटे जाने का मामला सामने आया हैं। क्षेत्र में बड़े स्तर पर प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही हैं।

नागरिकों ने संबंधित विभागों से तत्काल जांच कर कार्रवाई की मांग की हैं। स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि संबंधित भूमि पर बिना वैध मानचित्र स्वीकृति एवं विकास प्राधिकरण की अनुमति के प्लॉट काटे जा रहे हैं। क्षेत्र में तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर किस आधार पर यह कॉलोनी विकसित की जा रही हैं।

आरोप हैं कि नियमों की अनदेखी कर अवैध निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा हैं, जिससे भविष्य में खरीदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। जानकारों का कहना हैं कि बिना स्वीकृति विकसित की जाने वाली कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, सीवर, जल निकासी और बिजली व्यवस्था की गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

ऐसे मामलों में आम लोग अपनी मेहनत की कमाई निवेश कर देते हैं, लेकिन बाद में उन्हें कानूनी और प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। स्थानीय नागरिकों ने गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की हैं कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर मौके पर जांच कराई जाए। साथ ही यदि कॉलोनी अवैध रूप से विकसित की जा रही हैं तो निर्माण कार्य एवं प्लॉटिंग पर रोक लगाते हुए नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। क्षेत्रवासियों का कहना हैं कि यदि समय रहते अवैध निर्माण पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में यह बड़ा विवाद बन सकता हैं। लोगों ने प्रशासन से पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें