![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट की विजयनगर पुलिस और नगर जोन की सर्विलांस/स्वॉट टीम ने ज्वैलर्स कंपनियों को निशाना बनाकर धोखाधड़ी करने वाले 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 18 लाख रुपये कीमत के आभूषण, 5 मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक 16 मई 2026 को Caratlane A Tata Product Ltd. के ज्वैलरी कंसल्टेंट विनीत गुप्ता ने शिकायत दी थी कि कुछ युवकों ने उन्हें ज्वैलरी दिखाने के बहाने सिद्धार्थ विहार स्थित एक पते पर बुलाया। वहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने उन्हें गुमराह कर करीब 22 लाख रुपये की ज्वैलरी और आई-पैड लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विजयनगर पुलिस, नगर स्वॉट टीम और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हिण्डन बैराज की ओर जाने वाले रास्ते से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सम्भल और मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
![]()
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एनसीआर में ज्वैलर्स कंपनियों को फोन कर फर्जी ग्राहक बनते थे। इसके बाद किसी मकान का पता देकर कंपनी के एजेंट को बुलाते और मौका पाकर ज्वैलरी लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की गई ज्वैलरी का आपस में बंटवारा करने जा रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी नगर/डीसीपी ट्रांसहिंडन कार्यवाहक धवन जायसवाल का कहना हैं कि पुलिस अब गैंग के अन्य साथियों और पुराने मामलों की जांच में जुटी हुई हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









