नशे के कारोबार से बना रखा था लाखों का नेटवर्क, नन्दग्राम से महिला तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट के ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत नन्दग्राम क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से करीब 26 लाख रुपये कीमत की स्मैक और गांजा के साथ लगभग 6 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला गीता पत्नी तरुण, नई बस्ती नन्दग्राम इलाके में लंबे समय से मादक पदार्थों की सप्लाई कर रही थी। सर्विलांस/स्वॉट टीम नगर जोन और थाना नन्दग्राम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे तीस फुटा रोड स्थित गली नंबर-1 से गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस को 172.2 ग्राम स्मैक, 900 ग्राम गांजा, 5 लाख 98 हजार 13 रुपये नकद और 7 मोबाइल फोन मिले। बरामद स्मैक करीब 2460 पुड़ियों में पैक थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इलाके में छोटे स्तर पर बड़े पैमाने पर सप्लाई की जा रही थी। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह राह चलते लोगों और स्थानीय युवाओं को नशा बेचती थी तथा इसी धंधे से अपना खर्च चलाती थी। पुलिस अब उसके नेटवर्क, सप्लायर और खरीदारों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। डीसीपी नगर/डीसीपी ट्रांसहिंडन कार्यवाहक धवन जायसवाल का कहना हैं कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे से बचाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें