शालीमार गार्डन के फ्लैट में दो बुजुर्गों के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में डीएलएफ के पास स्थित एक फ्लैट में दो बुजुर्ग व्यक्तियों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों में घटना को लेकर दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ हैं। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान नेम सिंह पुत्र देशराज, उम्र करीब 60 वर्ष तथा राकेश शर्मा पुत्र सत्यदेव शर्मा, उम्र करीब 75 वर्ष के रूप में हुई हैं। शुरुआती जांच में दोनों शव करीब दो से तीन दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शवों पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का माना जा रहा हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट एवं फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने फ्लैट के भीतर से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है ताकि मृतकों के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा सके। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस प्राकृतिक मृत्यु, बीमारी अथवा अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही हैं। धवल जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला स्वाभाविक मृत्यु का प्रतीत हो रहा हैं, हालांकि पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही हैं और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें