शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को पीड़िता ने थाना ट्रोनिका सिटी में शिकायत दी कि रहीम पुत्र नदीम निवासी सिल्वर सिटी, लोनी, गाज़ियाबाद ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने 20 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी रहीम को चौकी पुस्ता क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। इस मामले में सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले ऑटो चलाता था और पीड़िता ट्रोनिका सिटी स्थित एक फैक्ट्री में काम करने के लिए उसके ऑटो से आती-जाती थी। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई। आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से पीड़िता को शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बना रहा था। बाद में उसने पीड़िता से छिपाकर दूसरी जगह शादी कर ली। गिरफ्तार आरोपी रहीम पुत्र नदीम, निवासी सिल्वर सिटी लोनी, गाज़ियाबाद की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ फिलहाल थाना ट्रोनिका सिटी में यही एक मुकदमा दर्ज हैं तथा उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें