मुरादनगर में पुलिस मुठभेड़, छिनैती करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना मुरादनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान छिनैती और चोरी की घटनाओं में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, चोरी के मोबाइल फोन और चोरी की मोटर साइकिल बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को थाना मुरादनगर पुलिस टीम डम्पिंग ग्राउंड रेलवे पुल के नीचे गंगनहर पटरी के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चित्तौड़ा नहर पुल की ओर से मोटर साइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने बाइक मोड़ने की कोशिश की, लेकिन घबराहट में मोटर साइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान राहुल उर्फ रितिक पुत्र नानक चंद निवासी घोंडा मौजपुर, थाना जाफराबाद दिल्ली के रूप में हुई हैं, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान विनय पुत्र सुभाष निवासी उस्मानपुर, दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने राहुल के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया। वहीं, विनय के पास से एक अवैध चाकू, नौ चोरी के मोबाइल फोन और मेरठ से चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद हुई। एसीपी मसूरी कार्यवाहक भास्कर वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली, गाज़ियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल चोरी, छिनैती और मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया हैं। आरोपियों ने बताया कि चोरी और छिनैती का सामान इकट्ठा होने पर वे दिल्ली निवासी दानिश नामक व्यक्ति को बेच देते थे। पुलिस जांच में सामने आया हैं कि राहुल उर्फ रितिक के खिलाफ दिल्ली, मेरठ, अलीगढ़ और गाज़ियाबाद में चोरी, लूट और छिनैती के करीब 16 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, विनय पर मेरठ और गाज़ियाबाद में चोरी और छिनैती के चार मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें