
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस उपायुक्त यातायात वरुण सिंह ने सहायक पुलिस आयुक्त यातायात रितेश त्रिपाठी एवं पुलिस बल के साथ डीएम कंपाउंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद संबंधित पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए।
![]()
अधिकारियों ने विशेष रूप से वाहनों की सुचारु आवाजाही, पार्किंग प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। Ghaziabad Police द्वारा लगातार शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








