गाज़ियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट, 71 से अधिक मुकदमे दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड़ और पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार नगर जोन के विभिन्न थानों- कविनगर, विजयनगर, नंदग्राम, सिहानी गेट और क्रॉसिंग रिपब्लिक में दर्ज इन मामलों के तहत जिन अपराधियों पर कार्रवाई की गई हैं, उनके खिलाफ गाज़ियाबाद समेत अन्य जनपदों के थानों में कुल 71 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

किन-किन थानों में हुई कार्रवाई

1- कविनगर थाना क्षेत्र: जुनेद, अयान, समीर उर्फ बरु सहित 3 आरोपी, 2- विजयनगर थाना क्षेत्र: विशाल सोनी, मुनीर अहमद सहित 2 आरोपी, 3- नंदग्राम थाना क्षेत्र: कमल, विमला उर्फ पंडितानी, राजा, सुरेश चौधरी, सोनू, गौरव बाल्मीकि, करण जाट उर्फ सोनू सहित 6 आरोपी, 4- क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र: नजाकत अली उर्फ असलम, गोविंद कश्यप उर्फ गोलू, अनीश सहित 4 आरोपी हैं।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास लंबा हैं और ये संगठित तरीके से अपराध कर क्षेत्र में दहशत फैलाते थे। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर इनके अवैध नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं।

आगे की कार्रवाई

पुलिस अब इन आरोपियों की संपत्तियों की जांच कर रही हैं। अवैध संपत्ति मिलने पर जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।

निष्कर्ष:

गाज़ियाबाद पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को अपराध पर लगाम कसने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा हैं। लगातार चल रहे अभियानों से अपराधियों में भय का माहौल बन रहा हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें