
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत गुरुवार को IMS Engineering College में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त नगर के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों को 1 जनवरी 2026 से चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद को नशामुक्त और अवैध हथियार मुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9643200225 पर देने की अपील की गई।
हस्ताक्षर अभियान बना आकर्षण का केंद्र
दरअसल, कार्यक्रम के दौरान “Prahaar Pledge Tree” के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ आवाज उठाएंगे और समाज में जागरूकता फैलाएंगे।
युवाओं को किया गया जागरूक
पुलिस टीम ने छात्रों को “मिशन शक्ति” सहित अन्य अभियानों की जानकारी दी और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने अपने संबोधन में कहा कि युवा वर्ग समाज की रीढ़ हैं और उनकी जागरूकता से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हैं।
हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की जानकारी
कार्यक्रम में छात्रों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर—112, 1090, 1076, 1098 और 181—के बारे में बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, “गोल्डन ऑवर” की अहमियत और साइबर हेल्पलाइन 1930 व पोर्टल cybercrime.gov.in की जानकारी भी दी गई।
संवाद और सहभागिता
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और विद्यार्थियों के बीच खुला संवाद हुआ। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पुलिस की इस पहल की सराहना की।
निष्कर्ष:
IMS इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित यह कार्यक्रम गाजियाबाद पुलिस की समाज में सकारात्मक बदलाव और जागरूकता बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं, जिसमें युवाओं की भागीदारी अहम भूमिका निभा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








