पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद मुख्यालय का नया स्वरूप, आधुनिक सुविधाओं से लैस

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद मुख्यालय अब नए और आधुनिक स्वरूप में विकसित किया गया हैं। नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्यालय में आधुनिक सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को लागू किया गया हैं। मुख्यालय परिसर में अत्याधुनिक तकनीकी संसाधन, बेहतर बैठक कक्ष, सुव्यवस्थित कार्यालय व्यवस्था तथा जनसुनवाई के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। इससे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य निष्पादन में सुविधा मिलेगी, साथ ही आमजन को भी त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएँ प्राप्त होंगी। नए स्वरूप में विकसित मुख्यालय कानून-व्यवस्था के बेहतर संचालन, समन्वय और प्रभावी पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें