Search
Close this search box.

आईटीएस मोहन नगर में यंग इंडियन मंथन सीरीज का आयोजन, एसीपी प्रियाश्री पाल ने दी पुलिसिंग की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आईटीएस मोहन नगर में आयोजित यंग इंडियन मंथन सीरीज कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी, प्रियाश्री पाल ने प्रतिभागियों को पुलिसिंग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस किस प्रकार दबावपूर्ण परिस्थितियों में भी जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करती हैं। उन्होंने पुलिस की जिम्मेदारियों, चुनौतियों और संवेदनशीलता के साथ किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं और महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। एसीपी प्रियाश्री पाल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर, सजग एवं सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें उपलब्ध हेल्पलाइन और सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी। दरअसल, कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों ने पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका एसीपी द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। यह आयोजन युवाओं और पुलिस के बीच संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!