
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल ने सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली उपासना पाण्डेय के साथ प्रसिद्ध दूधेश्वरनाथ मन्दिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी व्यवस्था, पार्किंग स्थल तथा भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मियों को सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से भी अपील की गई हैं कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









