Search
Close this search box.

मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों एवं महिला निरीक्षक/उपनिरीक्षक के साथ गोष्ठी का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जन-जागरूकता अभियानों को और प्रभावी बनाने पर जोर

||TC24N|| फईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। जे. रविंद्र गोड़ पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा शनिवार को पुलिस लाइन्स स्थित सम्मेलन कक्ष में मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारियों एवं जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त महिला निरीक्षक/उपनिरीक्षक के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्देश्य महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा जन-जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन, सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध, सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान सभी महिला निरीक्षक/उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि लंबित मुकदमों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्रों पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं तथा जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए पुलिस आयुक्त महोदय ने निर्देश दिए कि विद्यालयों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाए जाएं, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं तक जानकारी एवं सहायता पहुंचाई जा सके। पुलिस आयुक्त ने यह भी कहा कि मिशन शक्ति केन्द्र स्थानीय प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं एवं अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंच सके। गोष्ठी में महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा निवारण तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। अंत में पुलिस आयुक्त महोदय ने सभी प्रभारियों को सक्रियता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!