Search
Close this search box.

अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने बैठक कर वरिष्ठ पत्रकारों के निधन पर शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद/मुरादनगर। रविवार को अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की एक संयुक्त बैठक सरना, मुरादनगर में आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुरादनगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्यों में से एक पं. प्रमोद शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राकेश मोहन गोयल के अकस्मात निधन तथा पत्रकार रजनीश शर्मा की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में तीनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. विनोद कुमार मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद शर्मा एवं राकेश मोहन गोयल का असामयिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति हैं। उन्होंने बताया कि राकेश मोहन गोयल पिछले लगभग 55 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय थे। वर्ष 1970 में “मुरादनगर टाइम्स” के माध्यम से उन्होंने नगर व क्षेत्र की समस्याओं को निष्पक्षता के साथ उठाया। वे लंबे समय तक राष्ट्रीय समाचार पत्रों के प्रेस रिपोर्टर रहे और वर्तमान समय में भी अपनी लेखनी के माध्यम से जनसमस्याओं के साथ-साथ आध्यात्मिक विषयों पर लेखन कर रहे थे। पं. विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि उनके निधन से न केवल परिवार को गहरा आघात पहुंचा हैं, बल्कि समाज ने भी एक निर्भीक, निष्पक्ष और समर्पित पत्रकार खो दिया हैं, जिसकी भरपाई असंभव हैं। उन्होंने परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सभा में “ॐ शांति ॐ शांति ॐ” के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में प्रमुख रूप से पं. विनोद कुमार मिश्रा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, परशुराम सेवा दल), पं. विजय गौड (पूर्व सचिव, बार), पं. राकेश शर्मा (जिलाध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा), पं. यश शर्मा (नगर अध्यक्ष, परशुराम सेवा दल), पं. ओमपाल शर्मा (विधानसभा अध्यक्ष), पं. सोमदत्त शर्मा (विधानसभा महामंत्री), पं. प्रमोद कौशिक (अध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा), पं. यतिदेव शर्मा (महामंत्री, ब्राह्मण महासभा), पं. लोकेश वत्स, पं. लाला प्रधान, पं. सचिन शर्मा (युवा अध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा), पं. ओंकार शर्मा (प्रदेश महामंत्री, परशुराम सेवा दल), पं. अरुण शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष, परशुराम सेवा दल) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा में वक्ताओं ने दिवंगत पत्रकारों द्वारा सामाजिक समस्याओं को उजागर करने, निर्भीक पत्रकारिता एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!