तलवार वितरण, सड़क जाम और भय के माहौल का मास्टरमाइंड बेनकाब
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। शालीमार गार्डन में लोक शांति भंग करने के गंभीर मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार कर एक संगठित उग्र गतिविधि का खुलासा किया हैं। सोशल मीडिया के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाले इस पूरे घटनाक्रम के पीछे हिन्दू रक्षा दल के नाम से संचालित संगठन की भूमिका सामने आई हैं। बता दें कि मंगलवार को थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 80 फुटा कट, बजीराबाद रोड से मुख्य आरोपी भूपेन्द्र उर्फ पिंकी चौधरी और उसके पुत्र हर्ष चौधरी को गिरफ्तार किया हैं।
कैसे रची गई उग्र प्रदर्शन की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि 29 दिसंबर 2025 को शालीमार गार्डन एक्स-2 स्थित कार्यालय पर योजनाबद्ध तरीके से लोगों को इकट्ठा किया गया। यहां न सिर्फ तलवारों का वितरण किया गया, बल्कि उन्हें लहराकर नारेबाजी और उग्र प्रदर्शन भी कराया गया था। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में दहशत फैल गई थी। सड़क पर जाम लग गया, वाहन चालक जान बचाकर भागते दिखे और एम्बुलेंस तक फंस गई थी, जिससे स्पष्ट हैं कि यह केवल प्रदर्शन नहीं बल्कि लोक शांति को बाधित करने की सुनियोजित कोशिश थी।
पिता बना मास्टरमाइंड, बेटा बना सक्रिय सहयोगी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि संगठन की गतिविधियों का संचालन भूपेन्द्र उर्फ पिंकी चौधरी कर रहा था। जबकि, उसका पुत्र हर्ष चौधरी युवाओं को एकत्र करने और कार्यक्रम को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था’ यानी यह मामला केवल भीड़ का नहीं, बल्कि पिता-पुत्र द्वारा चलाए जा रहे नेटवर्क का हैं।
आपराधिक इतिहास ने बढ़ाई गंभीरता
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार— हर्ष चौधरी के खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज हैं, तो वहीं पिता भूपेन्द्र उर्फ पिंकी चौधरी पर अलग-अलग थानों में 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इतने लंबे आपराधिक इतिहास के बावजूद सार्वजनिक रूप से तलवार वितरण और उग्र प्रदर्शन करना, पुलिस के मुताबिक कानून के प्रति खुली अवहेलना हैं।
पुलिस का स्पष्ट संदेश
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह के मुताबिक” उन्होंने साफ किया हैं कि “किसी भी संगठन या व्यक्ति को भीड़ इकट्ठा कर भय फैलाने, हथियारों का प्रदर्शन करने और सड़क बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
आगे क्या?
• अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच
• संगठन के फंडिंग और नेटवर्क की पड़ताल
• गैंगस्टर/अन्य कठोर धाराओं पर भी विचार
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









