
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन/लाइन्स निमिष पाटील ने रिज़र्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी, अनुशासन तथा वर्दी धारण की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया। डीसीपी निमिष पाटील ने परेड के उपरांत उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा ड्यूटी के प्रति सतर्कता, समयबद्धता और पेशेवर दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि नियमित परेड पुलिस बल में अनुशासन और फिटनेस को मजबूत करती हैं, जो उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनिवार्य हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
Post Views: 282









