Search
Close this search box.

स्विगी डिलीवरी पार्टनर्स के लिए यातायात पुलिस ने किया सड़क सुरक्षा एवं CPR का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के निर्देशन में यातायात माह के अंतर्गत शुक्रवार को स्विगी कंपनी के सहयोग से पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में स्विगी डिलीवरी पार्टनर्स के लिए विशेष सड़क सुरक्षा/यातायात जागरूकता एवं CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, कार्यक्रम में स्विगी के लगभग 100 डिलीवरी पार्टनर्स ने प्रतिभाग किया।

यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा पर विशेष प्रशिक्षण

दरअसल, कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों ने डिलीवरी पार्टनर्स को विस्तार से जानकारी दी, जिसमें मुख्य रूप से शामिल था— • यातायात नियमों का पालन • सड़क सुरक्षा के प्रमुख उपाय • हेलमेट एवं रिफ्लेक्टिव जैकेट के अनिवार्य उपयोग • ओवरस्पीडिंग व गलत दिशा में चलने के खतरे • मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका • बता दें कि अधिकारियों ने बताया कि डिलीवरी पार्टनर सड़क पर सबसे सक्रिय श्रेणी में आते हैं, इसलिए उनका जागरूक होना शहर की यातायात सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

CPR व बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रशिक्षण

दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने वाले प्राथमिक उपचारों की जानकारी के लिए विशेष रूप से डॉक्टर्स की टीम ने CPR (Cardio Pulmonary Resuscitation) का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। डॉक्टर्स ने बताया कि किसी भी दुर्घटना के शुरुआती मिनट बेहद अहम होते हैं, ऐसे में सही CPR तकनीक से किसी की जान बचाई जा सकती हैं। इसके साथ ही, • बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) • आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियाँ • 112/108 जैसी इमरजेंसी सेवाओं की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी गई।

वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्विगी प्रबंधन की उपस्थिति

वहीं, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे— • जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात-प्रथम • यातायात निरीक्षकगण • शिवा खुटैल, जनरल मैनेजर (IR/लायजन), स्विगी • मोहित गुप्ता, AM लायजन, स्विगी • आदर्श शुक्ला, सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर, स्विगी • राहुल सोलंकी, टीम लीडर, स्विगी • डॉक्टर्स की विशेष टीम • प्रशिक्षक एवं डिलीवरी पार्टनर्स

सुरक्षित यातायात का संकल्प

यातायात पुलिस ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे— • हमेशा यातायात नियमों का पालन करें • सुरक्षित गति से वाहन चलाएँ • सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें • शहर की सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें

अंत में कार्यक्रम का उद्देश्य दोहराया गया— “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” यातायात पुलिस – संपर्क एवं जानकारी X हैंडल: @Gzbtrafficpol कंट्रोल रूम नंबर: 9643322904

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!