Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणम् एवं गुफा मंदिर का किया लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विश्व नवकार महामंत्र दिवस से जुड़े ‘09 संकल्प’ भी दिलाए याद

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। जनपद के मुरादनगर क्षेत्र स्थित तरुणसागरम्, बसंतपुर सेंतली, दिल्ली–मेरठ रोड पर बुधवार को एक ऐतिहासिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणम् एवं नवगठित गुफा मंदिर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने मुख्यमंत्री योगी को कमंडल, माला, चित्र और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

“भारत की ऋषि-मुनि परंपरा ही विश्व कल्याण का मार्ग” — योगी आदित्यनाथ

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने जैन धर्म के मंत्रों का उच्चारण करते हुए कार्यक्रम समिति व गणमान्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।।उन्होंने कहा कि— “आध्यात्मिक उन्नति के लिए सुरक्षित, सुसभ्य और स्वच्छ वातावरण आवश्यक हैं। भारत ने न सिर्फ इसे दुनिया को दिया हैं, बल्कि आज भी इसे आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा हैं। भारतीय ऋषि-मुनियों की परंपरा विश्व मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती हैं।”

योगी ने याद दिलाए मोदी के ‘09 संकल्प’

मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर दिए गए नौ संकल्पों का जिक्र किया, जिनमें शामिल हैं— • पानी का संरक्षण • माँ के नाम एक पेड़ • स्वच्छता मिशन • वोकल फ़ॉर लोकल • देश दर्शन • नैचुरल फार्मिंग • स्वस्थ जीवन शैली • योग और खेल • गरीब कल्याण के लिए समर्पण। योगी ने कहा कि जैन समाज इन संकल्पों को चरितार्थ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं।

मुनि प्रसन्ना महाराज की अद्भुत तपस्या का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने प्रसन्ना महाराज एवं उपाध्याय मुनि पीयूष महाराज की कठोर दिनचर्या और तपस्या का उल्लेख करते हुए कहा— “557 दिनों की सिंहनिष्क्रीड़ित व्रत साधना जिसमें 496 दिन निर्जल उपवास… यह अद्भुत हैं। यह दिखाता हैं कि यदि संकल्प दृढ़ हो तो पिंड में ही ब्रह्मांड दिखाई देता हैं।” उन्होंने कहा कि भगवान पार्श्वनाथ एवं संत तरुण सागर जी महाराज की स्मृतियों को गुफा मंदिर में देखना अत्यंत आध्यात्मिक अनुभव रहा।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई जनप्रतिनिधि

इस पावन समारोह में— • महापौर नगर निगम गाज़ियाबाद • स्थानीय विधायक • भाजपा महानगर अध्यक्ष।• जैन समुदाय के वरिष्ठ संत • क्षेत्र के गणमान्य लोग
उपस्थित रहे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!