Search
Close this search box.

पुलिस झंडा दिवस पर गाज़ियाबाद में ध्वजारोहण, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस कार्यालय, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात आलोक प्रियदर्शी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत सलामी गार्द ने सम्मानपूर्वक सलामी दी और उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने पुलिस ध्वज को नमन किया। समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने पुलिस ध्वज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुलिस ध्वज अनुशासन, सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज की गरिमा को बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी का कर्तव्य हैं, जो कानून-व्यवस्था की नींव को मजबूत करता हैं। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज दिवस की भावना को आत्मसात करते हुए प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सार्वजनिक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!