पुलिस झंडा दिवस पर थाना मुरादनगर में ध्वजारोहण, डीसीपी ग्रामीण ने पुलिस कर्मियों को दी शुभकामनाएं

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को थाना मुरादनगर, ग्रामीण जोन में एक सम्मानजनक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, सुरेन्द्र नाथ तिवारी द्वारा ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर डीसीपी ग्रामीण ने जोन के सभी अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के संदेश को भी उपस्थित कर्मियों को पढ़कर सुनाया, जिसमें पुलिस सेवा में अनुशासन, निष्ठा और ईमानदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने पुलिस ध्वज दिवस के महत्व को आत्मसात करते हुए कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा को मजबूती से निभाने का संकल्प दोहराया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें