
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर समाज के हर वर्ग को जागरूक बनाने के उद्देश्य से यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत थाना वेवसिटी पुलिस टीम ने शुक्रवार को जिज्ञासा पब्लिक स्कूल, लालकुआं में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं, कार्यक्रम का आयोजन पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के निर्देशन में किया गया, जिसमें सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी प्रियाश्री पाल एवं थाना वेवसिटी पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
छात्रों को बताए गए मुख्य नियम
अभियान के दौरान छात्रों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने और सड़क पर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया— • दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य हैं।।• चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना जीवन रक्षक कदम हैं। • यातायात संकेतों का पालन हर नागरिक का कर्तव्य हैं। • नशे में वाहन चलाना अपराध है और दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण भी। • वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित हैं। • सड़क पर पैदल यात्रियों व वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देना जरूरी हैं।
युवा पीढ़ी में जागरूकता पर विशेष बल
अधिकारीगण ने कहा कि युवा पीढ़ी को सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों की समझ देना भविष्य को सुरक्षित बनाने का महत्वपूर्ण चरण हैं। इस अभियान के माध्यम से बच्चों को न केवल नियमों की जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें जिम्मेदार और अनुशासित नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी किया गया। वहीं, कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस द्वारा दी गई जानकारियों की सराहना की।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









