Search
Close this search box.

पुलिस आयुक्त ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी की, दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में बुधवार को पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ने कमिश्नरेट क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला सम्बन्धी अपराध, लंबित विवेचनाओं, तथा IGRS और अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों के शीघ्र, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस का प्राथमिक दायित्व नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना हैं, जिसके लिए अनवरत सुधार और सख्त निगरानी जरूरी हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में उपस्थित अधिकारी

• अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, • अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, • पुलिस उपायुक्त नगर, • पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन, • पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, • सभी सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त

यह अपराध गोष्ठी कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण में गति लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!