Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद कमिश्नरेट के सभी थानों पर आयोजित हुआ ‘वादी संवाद दिवस’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा जनता को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण न्याय उपलब्ध कराने की मंशा से चलाई जा रही ‘वादी संवाद नीति’ के तहत प्रत्येक बुधवार की भांति को समस्त थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित किया गया। वादी संवाद दिवस का मुख्य उद्देश्य वादियों और पुलिस के बीच एक खुला, पारदर्शी और भरोसेमंद संवाद स्थापित करना हैं, जिससे विवेचना प्रक्रिया में तेजी आए और प्रत्येक वादी को अपने प्रकरण की स्थिति की सही जानकारी समय पर मिल सके।

क्या हुआ वादी संवाद दिवस में?

• थानों पर विवेचनाधीन एफआईआर, एनसीआर और गुमशुदगी से संबंधित वादियों को आमंत्रित किया गया। • सम्बन्धित विवेचकों ने वादियों से संवाद स्थापित कर मामलों की वर्तमान स्थिति व प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। • सभी प्रश्नों के तथ्यात्मक और संतोषजनक उत्तर देते हुए वादियों की शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया गया।

जोनवार विवरण

क्र.सं. जोनउपस्थित वादी 1. नगर 76, 2. ट्रांस हिण्डन 74, 3. ग्रामीण 87 कुल (कमिश्नरेट गाज़ियाबाद)237

पुलिस–जन सहयोग की मजबूत पहल

पुलिस आयुक्त का यह प्रयास जनता की न्याय प्रणाली के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह जनसरोकार-आधारित पहल न केवल पारदर्शिता बढ़ाती हैं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग और संवेदनशीलता को भी मजबूती प्रदान करती हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!