Search
Close this search box.

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, नेहरू नगर, गाज़ियाबाद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार गुप्ता (रेडियो जॉकी, बिग एफएम) एवं प्रीति (वन स्टॉप सेंटर) द्वारा किया गया। इस अवसर पर सतीश आनंद भारद्वाज (ब्लैक बेल्ट, मार्शल आर्ट) ने महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्व एवं मार्शल आर्ट प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। नरेश कुमार (साइबर विशेषज्ञ) ने साइबर क्राइम से संबंधित जागरूकता बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए, वहीं आशीष कुमार (प्रमाणित योग शिक्षक) ने योग एवं मानसिक संतुलन के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यक्रम में कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से लगभग 230 सम्मानित महिलाओं ने प्रतिभाग किया, जो अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) केशव कुमार चौधरी ने मिशन शक्ति अभियान एवं प्रत्येक थाने में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त (महिला अपराध) सलोनी अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त (नंदग्राम) उपासना पांडेय, थाना प्रभारी महिला थाना रितु त्यागी सहित अनेक महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहीं। इसके अलावा, कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्पलाइन नंबरों तथा सुरक्षा संबंधित सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, जागरूकता बढ़ाने हेतु पैम्फलेट भी वितरित किए गए। लिहाजा, मिशन शक्ति 5.0 का यह आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा जागरूकता और स्वावलंबन की भावना को और अधिक प्रबल बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!