
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण को लेकर अपराध एवं मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी द्वारा आज सर्किल इंदिरापुरम के थानों — खोड़ा, कौशांबी एवं इंदिरापुरम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना खोड़ा में आदेश कक्ष के अंतर्गत विवेचकवार समीक्षा की तथा प्रत्येक विवेचना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित विवेचनाओं का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
निरीक्षण के दौरान दिए गए मुख्य निर्देश —
आपको बता दें कि निरीक्षण के दौरान दिए गए मुख्य निर्देशों में विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब न किया जाए। गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों की प्राथमिकता के आधार पर विवेचना की जाए। विवेचक समय-समय पर पीड़ित पक्ष से संवाद बनाए रखें। सभी प्रकरणों की मॉनिटरिंग थाना स्तर से लेकर जोन स्तर तक सुनिश्चित की जाए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने थाना परिसर, अभिलेख कक्ष, मालखाना और कार्यालय व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि — “विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण न केवल न्याय व्यवस्था को प्रभावी बनाता हैं, बल्कि पुलिस की कार्यकुशलता और जनता के विश्वास को भी मजबूत करता हैं।”
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









