Search
Close this search box.

इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़, चैन लूटने वाला शातिर बदमाश पारस उर्फ सोनू गिरफ्तार — दोनों पैरों में लगी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने सोमवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरे पारस उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की हैं। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हैं।

घटना का विवरण

इंदिरापुरम पुलिस टीम अपराध पर नियंत्रण और स्नैचिंग/लूट की वारदातों की रोकथाम के लिए देर रात 5/6 की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कनावनी पुलिया की ओर से एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर आरोपी की मोटर साइकिल फिसल गई और वह गिर पड़ा। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी पारस उर्फ सोनू पुत्र राम अवतार निवासी कच्ची कॉलोनी, मौजपुर, शाहदरा, दिल्ली (उम्र 28 वर्ष) घायल हो गया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह गाज़ियाबाद और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में राहगीरों से चैन व मोबाइल लूटकर दिल्ली में सस्ते दामों पर बेच देता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि 6 अक्टूबर 2025 को एटीएस एडवांटेज के गेट नंबर-5 के बाहर एक महिला के गले से चैन छीनी थी, जिसे बाद में दिल्ली में बेच दिया गया।

आपराधिक इतिहास

पारस उर्फ सोनू पर अब तक कुल 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं — जिसमें, थाना इंदिरापुरम से लूट व स्नैचिंग के 3 अभियोग, थाना शालीमार गार्डन से लूट व पुलिस मुठभेड़ के 2 अभियोग, थाना साहिबाबाद से लूट का 1 अभियोग और थाना शाहदरा (दिल्ली) से लूट व स्नैचिंग के 11 अभियोग दर्ज हैं तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!