Search
Close this search box.

थाना मसूरी पुलिस ने आसिफ हत्याकांड का किया खुलासा, पत्नी सहित 5 गिरफ्तार – 3 फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मसूरी पुलिस ने मंगलवार की रात रफीकाबाद फाटक के पास हुई आसिफ उर्फ गुल्लू की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों (चार पुरुष व एक महिला) को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन तमंचे 315 बोर व तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार की शाम लगभग 8:15 बजे आसिफ उर्फ गुल्लू पुत्र अकबर निवासी वार्ड नंबर 4, भडभूजे वाली गली, जुमा मस्जिद के पास, डासना थाना वेव सिटी गाज़ियाबाद, स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान रफीकाबाद फाटक के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के भाई भूरे उर्फ अनवर ने थाना मसूरी में रिहान, बिलाल, फरमान सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर थाना मसूरी में मुकदमा संख्या 337/2025 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

जांच में चौंकाने वाले खुलासे

दरअसल, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त ग्रामीण व एसीपी मसूरी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान मृतक की पत्नी अरसी उर्फ प्राची समेत कई नाम सामने आए। टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद बृहस्पतिवार को पांच अभियुक्तों – रिहान पुत्र इलियास, बिलाल पुत्र कय्यूम, जीशान पुत्र असलम निवासी डासना व उबैश पुत्र असरफ निवासी हापुड़ और अरसी उर्फ प्राची पत्नी मृतक आसिफ निवासी डासना को गिरफ्तार किया हैं। जांच में साक्ष्य के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5)/61(2) बीएनएस की वृद्धि की गई हैं।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूछताछ में मुख्य आरोपी रिहान ने सनसनीखेज खुलासा किया। रिहान ने बताया कि वह डासना की पुरानी पैठ में चिकन की दुकान चलाता हैं और मृतक आसिफ को पिछले तीन सालों से जानता था। जब आसिफ जेल गया था, तब उसकी पत्नी अरसी से रिहान की नज़दीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। जेल से रिहाई के बाद आसिफ को दोनों के रिश्ते की भनक लग गई। इसके बाद झगड़े शुरू हो गए और आसिफ ने अरसी का मोबाइल अपने पास रखना शुरू कर दिया। परेशान अरसी ने रिहान से कहा कि “अगर हमें साथ रहना हैं तो आसिफ को रास्ते से हटाना पड़ेगा।” रिहान ने पहले अरसी को नशीली गोलियां दीं ताकि आसिफ को मार सके, पर योजना विफल रही। इसके बाद रिहान ने अपने साथियों बिलाल, जीशान, उबैश, गुलफाम, दानिश के साथ मिलकर आसिफ की हत्या की साजिश रच डाली। 7 अक्टूबर की शाम अरसी ने जानकारी दी कि आसिफ अपनी दूसरी पत्नी जूही के पास जाएगा। बिलाल ने रैकी की, और जैसे ही आसिफ स्कूटी से रफीकाबाद फाटक पहुंचा, रिहान, जीशान और उबैश ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फरार आरोपी

जानकारी के अनुसार, इस मामले में अभी तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनके नाम गुलफाम, दानिश और फरमान पुत्र इलियास निवासी डासना गाज़ियाबाद हैं।

आपराधिक इतिहास

दरअसल, आरोपियों के आपराधिक इतिहास की बात करें तो आरोपी रिहान पुत्र इलियास पर पूर्व में मारपीट व हत्या के प्रयास के 4 मुकदमे दर्ज हैं, तो वहीं उबैश पुत्र असरफ पर हत्या के प्रयास का एक मुकदमा दर्ज हैं तथा
अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं।

गिरफ्तारी टीम

थाना मसूरी पुलिस टीम ने घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। लिहाजा, पुलिस अब फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दें रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!